रुडकी, मार्च 16 -- रविवार रात रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट ली। देर रात तेज आंधी के साथ जमकर बारिश हुई, जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण रात के समय तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि सोमवार सुबह मौसम पूरी तरह साफ हो गया और आसमान में चटक धूप खिल गई। रविवार देर रात चली तेज हवाओं और बारिश से कई इलाकों में पेड़ों की टहनियां भी टूटकर गिर गईं। कुछ स्थानों पर लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन अधिकांश लोगों ने बारिश से मिली ठंडक का आनंद लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...