बरेली, मार्च 16 -- जाट रेजीमेंट केंद्र में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में रविवार को 900 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई, जिनमें से 630 प्रतिभागी सफल रहे। सोमवार को इन्हें चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया गया है। अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन बरेली भर्ती कार्यालय की ओर से जाट रेजीमेंट केन्द्र बरेली में किया जा रहा है। रविवार को इस रैली के लिए संभल एवं पीलीभीत जिले के अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) के 1284 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 900 उम्मीदवारों ने दौड़ लगाकर अपनी काबिलियत का प्रदर्शन करते हुए किस्मत आजमाई, जिसमें 630 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की। पास उम्मीदवारों को सोमवार को चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया गया है। अब सोमवार को हरदोई के 1005 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...