बरेली, मई 24 -- आंवला। विद्युत पारेषण उपखंड तृतीय बदायूं द्वारा 132 केवी आंवला-बिसौली लाइन को 400 केवी उपकेंद्र बदायूं पर अनुरक्षण कार्य कराया जाना है। इससे रविवार सुबह आठ से शाम छह बजे तक 10 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। उपखंड अधिकारी कामेश कुमार ने बताया कि टांडा एवं सेंधा लाइन का शटडाउन आवश्यक है। इस दौरान इन दोनों फीडरों से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अपील की गई है कि शटडाउन अवधि में आवश्यक कार्य पहले निपटा लें। यह भी पढ़ें- मेंटेनेंस कार्य को लेकर सोमवार को दो घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति यह भी पढ़ें- किशनगंज: मेंटेनेंस कार्य को लेकर सोमवार को दो घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...