रविवार को होगी एएनएम और जीएनएम स्कूल में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा
जमशेदपुर, अगस्त 21 -- जमशेदपुर। नर्सिंग स्कूलों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा रविवार को होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। इसके नोड्ल पदाधिकारी डीटीओ महेश्वरी प्रसाद यादव बनाये गए हैं। परीक्षा में कुल 3725 परीक्षार्थी शामिल होंगीं। एएनएम की अभ्यर्थियों की संख्या 2464 और जीएनएम की 1261 है। इसके लिए पांच परीक्षा केन्द्र बनाये गए हैं। इनमें करीम सिटी कॉलेज मानगो, आदिवासी 2 हाई स्कूल सीतारामडेरा, पीएमश्री प्लस टू हाई स्कूल पीपुल्स एकेडमी बाराद्वारी, टाटा वर्कर्स 2 हाई स्कूल कदमा, सीएम सोय गर्ल्स हाई स्कूल साकची शामिल हैं। इन्हीं में से तीन केन्द्रों पर जीएनएम की भी परीक्षा होगी। इनमें करीम सिटी, आदिवासी 2 हाई स्कूल सीतारामडेरा और टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल कदमा शामिल हैं। परीक्षा के कदाचार रहित संचालन के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.