बरेली, जनवरी 5 -- विश्वविद्यालय ने स्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं रविवार को भी इस बार आयोजित की है। रविवार को बरेली कॉलेज में दोनों पाली में शांतिपूर्ण परीक्षा हुई। चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने बताया कि दोनों ही पाली में तलाशी के बाद परीक्षा कक्ष में विद्यार्थियों को जाने की अनुमति दी गई। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए महाविद्यालय का आंतरिक दल लगातार चक्कर लगाता रहा। सुबह की पाली में स्नातक तृतीय सेमेस्टर में फंक्शनल हिंदी की परीक्षा थी, जबकि शाम की पाली में स्नातक पंचम सेमेस्टर में हिंदी में राष्ट्र काव्य पेपर की परीक्षा हुई। दोनों ही पाली में परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...