रुद्रपुर, मार्च 20 -- खटीमा। बीते रविवार तड़के करीब चार बजे जसारी पुराने गुरुद्वारे के पास स्कूटी और कार की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। गांगी निवासी मोले सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया कि सुमित सिंह राणा (37) अपने दोस्त दीपू के साथ ससुराल से लौट रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही सफेद कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सुमित को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...