हरिद्वार, अक्टूबर 4 -- रविवार के अवकाश का असर धर्मनगरी की यातायात व्यवस्था पर साफ दिखाई दिया। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। सुबह से ही शहर की सड़कों और हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इसके चलते कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और यात्रियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश के बाद शनिवार और रविवार के अवकाश के चलते हरिद्वार में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ पहुंच गई। जिसका असर अवकाश के अंतिम दिन भी देखने को मिला। हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर जाने वाले हाईवे पर रोड़ी बेलवाला चौकी से पंतद्वीप पार्किंग तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण यातायात की रफ्तार काफी धीमी रही। वहीं चंडीघाट चौक से बैरागी कैंप की ओर जान...