रविवार को रात भर फसल समेटने में जुटे रहे किसान
रुडकी, अप्रैल 20 -- रविवार देर शाम मौसम के अचानक बदले मिजाज ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी। आसमान में बादल छा जाने के बाद गेहूं की कटाई में जुटे किसान दोगुनी गति से फसल समेटने में लग गए। देर रात मौसम साफ होने पर किसानों ने राहत की सांस ली। रविवार शाम जैसे ही आसमान में बादल घिरने लगे तो किसानों में खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की होड़ लग गई। किसानों ने तेजी से फसल को इकट्ठा कर उसकी थ्रेसिंग शुरू कर दी। कई किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए मौसम साफ होने का इंतजार करते नजर आए। किसान तेजपाल सिंह ने बताया कि बादल देखते ही तुरंत फसल समेटने का काम शुरू कर दिया। आठ बीघा खेत में से तीन बीघा गेहूं की कटाई पूरी हो चुक थी, जिसे थ्रेसिंग कर सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया है। शेष फसल की कटाई में अभी दो दिन का समय लगेग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.