मेरठ, मार्च 7 -- सुधांशु महाराज के सानिध्य में सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव का आयोजन आगामी 12 से 15 मार्च तक साकेत स्थित आईटीआई मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को 8 मार्च को भूमि पूजन के साथ होगा। आयोजन विश्व जागृति मिशन के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने बैठक आयोजित कर महोत्सव की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक में बताया गया कि संत समागम के माध्यम से समाज में नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जाएगा। समिति के सदस्य मनोज शास्त्री ने बताया कि वर्तमान समय में समाज में नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना के पुनर्जागरण की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से इस संत समागम और सनातन संस्कृति जागरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न संत महापुरुषों की सहभागिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.