बगहा, जनवरी 3 -- बेतिया। अब रविवार को भी सभी निबंधन कार्यालयों में जमीन की रजिस्ट्री होगी। इस संबंध में मध्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने आदेश जारी किया है। निबंधन विभाग के उप निबंधन महानिरीक्षक डॉ संजय कुमार ने बताया कि रविवार और घोषित अवकाश (राष्ट्रीय अवकाश को छोड़कर) को भी आम लोगों के सहूलियत के लिए रजिस्ट्री का कार्य होगा। जनवरी माह के रविवार और घोषित अवकाश के दिन सभी निबंधन कार्यालयों में पूर्व की भांति जमीनों की रजिस्ट्री होगी। जिला अवर निबंधक गिरीश चंद्र ने बताया कि जनवरी माह के रविवार और घोषित अवकाश के दिन आम लोगों के सहूलियत के लिए जमीन की रजिस्ट्री के लिए सभी निबंधन कार्यालय खुले रहेंगे। विभाग राजस्व वृद्धि के साथ-साथ आम लोगों के सुविधा के लिए गाइडलाइन जारी किया है। एमवीआर (मार्केट वैल्यू रेट) के पुनरीक्षण को लेकर कार्य चल ...