नोएडा, मार्च 7 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। निबंधन विभाग का दफ्तर शनिवार को रात आठ बजे और हर दूसरे रविवार को दफ्तर खोले जाने के विरोध में डीड राइटर्स ने हड़ताल शुरू कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को एडवोकेट हड़ताल पर रहे। इससे कामकाज कराने आए लोगों को वापस लौटना पड़ा। पिछले महीने महानिरीक्षक निबंधन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया था। इन जिलों में गौतमबुद्ध नगर समेत गाजियाबाद, वाराणसी, आगरा और लखनऊ पांच जिलों को शामिल किया गया। इसके बाद इस सूची में पांच और जिलों को इसमें शामिल कर लिया। यह नियम सिर्फ उन दफ्तर में लागू होगा जहां एक साथ दो या इससे अधिक निबंधन कार्यालय है। ऐसे में नोएडा इस श्रेणी में शामिल है। यहां एक साथ तीन निबंधन कार्यालय हैं। ग्रेटर नोएडा या दादरी में यह व्यवस्था लागू नहीं हो सकती है। महानिरीक्षक निबंधन के निर्देशान...