अमरोहा, मार्च 27 -- अमरोहा। वित्तीय वर्ष के अंतिम माह मार्च में राजस्व वृद्धि को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। अब रविवार को भी उप निबंधक कार्यालय खोला जाएगा। इससे विक्रय पत्र (रजिस्ट्री) सहित अन्य पंजीयन कार्य संपन्न हो सकंगे। इस दौरान आमजन अपने विक्रय पत्रों की रजिस्ट्री सहित अन्य पंजीकरण संबंधी कार्य करा सकेंगे। वित्तीय वर्ष के समापन से पहले अधिक से अधिक राजस्व प्राप्त करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है, जिससे लोगों को भी सुविधा मिलेगी और लंबित कार्यों का समय पर निपटा सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...