प्रयागराज, मार्च 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखकर प्रयागराज डाक मंडल के अंतर्गत संचालित 54 आधार केंद्र इस माह के तीनों रविवार को भी खुले रहेंगे। 15, 22 और 29 मार्च को सभी केंद्रों पर सामान्य दिनों की तरह आधार पंजीकरण और अद्यतन की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।प्रयागराज डाक मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक सुशील कुमार तिवारी ने बताया कि इन आधार केंद्रों का संचालन डाकघर की ओर से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है। यहां आधार में नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग और मोबाइल नंबर में संशोधन के साथ बायोमेट्रिक अद्यतन की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा फोटो, फिंगरप्रिंट और आईरिस अपडेट, दस्तावेज सत्यापन तथा नए आधार नामांकन की प्रक्रिया भी की जा सकेगी। जिले के विभिन्न उपडाकघरों और प्रधान डाकघर सहित कुल ...