बरेली, नवम्बर 17 -- बरेली। इंटरडिपेंडेंट बैप्टिस्ट चर्च, इज्जतनगर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। बच्चों ने गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुति से कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। आराधना का संचालन सिस्टर अंशिका सैमुअल ने किया, जबकि पास्तरीय प्रार्थना छोटे अमृत ने और मिस रेचल सिंह ने बाइबिल पाठ पढ़ा। हार्वर्ड इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. अमित अलेक्जेंडर चरण और द ज्ञानाया स्कूल की प्रिंसिपल रिनी अलेक्जेंडर चरण ने विशेष संदेश देते हुए बच्चों को अनुशासन और वफादारी का पाठ सिखाया। अंत में सीनियर पास्टर रैव्ह. विलियम सैमुअल ने आशीष वचन दिए और सचिव ऋषभ प्रसाद ने बच्चों को उपहार वितरित किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.