रविवार को बंद रहेगी गोलापर की थोक किराना मंडी
बिहारशरीफ, मई 31 -- फोटो : मंडी-शहर के गोलापर किराना मंडी में रविवार को बैठक करते व्यवसायी। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। लहेरी थाना क्षेत्र के गोलापर-खांची गली की थोक किराना मंडी अब रविवार को बंद रहेगी। रविवार को खुदरा व्यवसायी संध व स्थानीय व्यवसायियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। व्यवसायियों को कहना है कि लगातार काम में व्यस्त रहने के कारण परिवार व सामाजिक जीवन के लिए समय नहीं मिलता है। एक दिन दुकान बंद कर अपने परिवार के साथ समय बिता सकेंगे। इन दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी सप्ताह में एक दिन का अवकाश मिलेगा। बैठक में गोपाल शरण यादव, विनोद कुमार वर्णवाल, मनीष कुमार, मनोज कुमार, पंकज कुमार, सुनील कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- रविवार को बंद रहेगी गोलापर की थोक किराना मंडी (बिहारशरीफ से प्रणय कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.