पीलीभीत, मई 9 -- पूरनपुर। ब्लॉक क्षेत्र के दर्जनों गांवों में भ्रमण करने के बाद श्री ज्योति कलश यात्रा शनिवार शाम पूरनपुर स्थित गायत्री शक्तिपीठ पहुंचेगी। यहां दीप यज्ञ का आयोजन किया जाएगा तथा यात्रा रात्रि विश्राम करेगी। रविवार को यात्रा नगर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचेगी। इसमें पंकज कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ, शिव शक्ति धाम, ठाकुरद्वारा मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर और लाइन पार देवी स्थान समेत नगर के अनेक मंदिर एवं धार्मिक स्थल शामिल हैं। यात्रा के स्वागत को लेकर नगरवासियों में उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा और स्वागत की तैयारियां की गई हैं। गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...