बगहा, अप्रैल 10 -- नीरज कुमार बगहा, नगर प्रतिनिधि। परिजनों ने बताया कि मुरारी यादव बीते रविवार से लापता था। उसे अंतिम बार गांव के ही कुछ लोगों के साथ देखा गया था, जिनके साथ उसने पार्टी भी की थी। काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिला, तो दो दिन पूर्व परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी और हत्या की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। नौरंगिया थानाध्यक्ष राज रौशन ने बताया कि आपसी रंजिश में हत्या का मामला लगता है। हर पहलू की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...