इटावा औरैया, मई 30 -- इटावा। बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए इटावा में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं । यह परीक्षा रविवार को दो पालियों में कराई जाएगी। जिला प्रशासन के निर्देशन में शिक्षा विभाग ने परीक्षा कराए जाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जिले में इस परीक्षा को कराए जाने के लिए चार विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, एचएमएस इस्लामिया इंटर कॉलेज और कर्म क्षेत्र महाविद्यालय शामिल हैं, जहां परीक्षाएं कराई जाएगी। यह परीक्षाएं दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 9 से शुरू होकर 12 बजे तक चलेगी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी। यह भी पढ़ें- बीएड प्रवेश परीक्षा को बने चार केंद्र,1690 परीक्षार्थी पंजीकृत जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने ब...