रविवार को तल्ख हुए रवि के तेवर, 38 पहुंचा पारा
कौशाम्बी, अप्रैल 12 -- अप्रैल माह की 12 तारीख से तापमान का पारा अचानक बढ़ गया है। इस दौरान दोपहर में सड़कों पर चलने वाले लोगों का बदन जहां झुलसता रहा, वहीं दूसरी ओर खेतों में गेहूं की मड़ाई करने वाले मजदूर व किसान भी हांफते नजर आए। आने वाले दिनों में पारा और बढ़ेगा। ऐसे में अब लोगों में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। अप्रैल की शुरुआत से ही गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देती है। लेकिन इस बार बेमौसम बारिश, ओले गिरने व आए दिन आसमान में बादलों के छाए रहने से तापमान 32 से 35 के बीच 11 अप्रैल तक बरकरार रहा। रविवार को अचानक पारा तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 38 के पार पहुंच गया। इससे गर्मी का असर सुबह दस बजे से ही दिखाई देने लगा। दोपहर के 12 बजते ही धूप में निकलने पर लोगों का बदन झुलसने लगा। यह स्थिति अपराह्न चार बजे तक रही। इस दौरान सड़कों पर सन्नाटा छाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.