जमशेदपुर, जनवरी 31 -- रेलवे ने टाटा-बादामपहाड़-टाटा मेमू ट्रेन को रविवार को रद्द करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में रेलवे की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार रविवार को यह मेमू ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर नहीं चलेगी। इस ट्रेन से बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों के यात्री और मजदूर वर्ग के लोग रोजाना आवागमन करते हैं। ट्रेन रद्द होने से उन्हें वैकल्पिक साधनों पर निर्भर होना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...