नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- Bank Strike: सरकारी बैंकों में काम कर रहे कर्मचारियों से जुड़े कई संगठनों ने 28 से 30 सितंबर को हड़ताल बुलाई है। ऐसे में देश भर में काम-काज प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है। इस प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए सरकार ने 27 सितंबर, रविवार को देश भर के बैंकों को खोलने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने भी एटीएम से जुड़ा एक फैसला लिया है। जिससे ग्राहकों को राहत मिलेगी।क्या है वह सुविधा SBI ने बताया कि 28 से 30 सितंबर को बैंक की सभी शाखाएं खुली रहेंगी। हालांकि, कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से शायद काम-काज सामान्य दिनों की तरह ना देखने को मिले। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि 28 से 30 सितंबर तक देश के किसी भी बैंक के एटीएम का प्रयोग पूरी तरह से फ्री रहेगा। यानी ट्रांजै...