बरेली, मार्च 29 -- बरेली। रजिस्ट्री कार्यालय वित्तीय वर्ष के समापन को देखते हुए रविवार को भी खुला और 200 से अधिक बैनामे हुए। दोपहर में कार्यालय में बैनामा कराने वालों की भीड़ लगी रही। सबसे अधिक 63 बैनामे निबंधन कार्यालय-दो में हुए और 74 लाख रुपये से अधिक राजस्व मिला। वहीं जिले में हुए कुल बैनामों से करीब बैनामों से 1.81 करोड़ से अधिक राजस्व मिला। एआईजी तेज सिंह यादव ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होने वाला है और इसे देखते हुए अवकाश के दिन भी निबंधन कार्यालयों को खोला जा रहा है। रविवार को निबंधन कार्यालय प्रथम में 51, द्वितीय में 63 बैनामे हुए। इसके अलावा फरीदपुर में 28, मीरगंज में 5, आंवला में 19, बहेड़ी में 32 और नवाबगंज में 15 बैनामे हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...