नई दिल्ली, जुलाई 11 -- रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि मिलती है। सूर्य देव को अर्घ्य देना इस पूजा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। सूर्योदय के समय शुद्ध मन से अर्घ्य देने और सही मंत्रों का जाप करने से साधक की हर बाधा दूर होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।सूर्य अर्घ्य का महत्व सूर्य देव को अर्घ्य देना सिर्फ एक रिवाज नहीं है, बल्कि यह सूर्य की दिव्य ऊर्जा को अपने अंदर ग्रहण करने का माध्यम है। जब हम सूर्य को जल अर्पित करते हैं, तो उनकी किरणें हमारे शरीर और मन को शक्ति प्रदान करती हैं। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में भी सूर्य अर्घ्य को बहुत शक्तिशाली माना गया है। नियमित अर्घ्य देने से व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है, स्वास्थ्य अच्छा...