बदायूं, जून 8 -- बदायूं। रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को सरकारी अस्पतालों की ओपीडी खुलीं तो मरीजों की लाइन लग गई। सुबह से ही मरीज और उनके साथ आए तीमारदार लाइन में लगे रहे। जिला अस्पताल की बात करें तो यहां दोपहर तक काफी संख्या में मरीज पहुंच चुके थे। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने अन्य स्टाफ को भी लगाया, ताकि सभी मरीजों को दवाएं मिल सकें। इन दिनों जिले में मौसम परिवर्तन के साथ ही पिछले तीन दिन से तेज धूप के साथ पड़ रही भीषण गर्मी का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। इस वजह से सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- मौसम में बदलाव से अस्पताल में सर्दी,खांसी व बुखार के बढ़े मरीज संक्रामक रोगों के मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच लगातार गर्मी बढ़ने से अब डायरिया के मरीज एक बा...