दरभंगा, मई 7 -- दरभंगा। लनामिवि के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग में रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन हुआ। मुख्य डॉ. ममता स्नेही ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के दार्शनिक विचारों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। डॉ. आदित्य सिंह ने रविंद्र नाथ टैगोर के जीवन परिचय व उनके शिक्षा दर्शन को छात्र-छात्राओं के बीच रखा। अध्यक्षता करते हुए प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने गुरुदेव के प्रकृति प्रेम एवं मानववाद जैसे विचारों पर अपना पक्ष रखा। डॉ. सोनी शर्मा ने गुरुदेव द्वारा बताए गए मार्ग के अनुकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. प्रिय नंदन, डॉ. शालिनी रानी दास एवं डॉ. गुंजन कुमारी, डॉ. संजीव कुमार साह, डॉ. प्रियंका राय आदि ने भी विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- विद्यालयों व कॉलेजों में मनाई रविन्द्रनाथ टैगोर की ज...