हाजीपुर, जून 4 -- जंदाहा। संवाद सूत्र प्रखंड के सोहरथी गांव में रविदास समाज के लोगों की सामूहिक बैठक हुई। अध्यक्षता समाजसेवी संजय बिहारी व संचालन सेवानिवृत्ति डाकपाल चंदेश्वर राम ने किया। बैठक में रविदास समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि आज के बाद हम लोग ना तो मृत्यु भोज करेंगे और ना ही मृत्यु भोज खाएंगे। मौके पर श्री बिहारी ने कहा कि मृत्यु भोज एक अभिशाप है। इस मृत्यु भोज को लेकर हमारे समाज पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। रुपए नहीं रहने के बावजूद सामाजिक दबाव के कारण और प्रतिष्ठा बचाने के कारण उन्हें इस कर्म को करने में कर्ज लेकर इसे करते हैं। जिससे हमारा समाज कर्ज में डूबता चला जाता है। जिससे यह काम विकास के बदले विनाश की ओर ले जाता है। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके समाज में जो संपन्न लोग हैं, वह मृत्यु भोज...