रांची, मई 3 -- रांची। अपर बाजार में रविवार को रविदास समाज की ओर से चौधरी और महंत का चुनाव किया गया। यह चुनाव संरक्षक मंडली की देखरेख में संपन्न हुआ। समाज के संतोष रवि को चौधरी और उदय रविदास महंत बने। वहीं, समाज के मुख्य संरक्षक विकास रवि और वजीर जगदीश दास बनाए गए। दीपक रवि, दीपक राम, राजू रंजन, उमेश राम, दीपक राम, दशरथ राम, संजय राम, कारण राम, टिंकू राम, सोनू दास, मोनू रबी, संतोष राम, शंकर राम और शेखर राम ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...