रविदास समरसता संकल्प अभियान का भाजपाइयों ने किया स्वागत
गोड्डा, अगस्त 6 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाले जा रहे श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन रथ का गोड्डा जिला सीमा पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा आम श्रद्धालु उपस्थित रहे। कलश वंदन अभियान के तहत रथ के पोड़ैयाहाट पहुंचने पर घटवारी चौक में श्रद्धापूर्वक स्वागत एवं पूजन किया गया। इसके बाद कलश यात्रा पोड़ैयाहाट बाजार से होते हुए भटोधा चौक और सरकंडा चौक पहुंची, जहां कलश को नमन किया। इसके बाद गोड्डा जिला मुख्यालय स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर में कलश रखा गया । जिलाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती ने बताया कि संत श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.