भागलपुर, फरवरी 23 -- नारायणपुर स्थित मैदान में आयोजित जिला स्तरीय रविदास महासम्मेलन में शक्ति और एकजुटता का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं एवं समाजजनों की उपस्थिति से पूरा मैदान जनसैलाब में तब्दील हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। महासम्मेलन की अध्यक्षता अजय रविदास ने की। उन्होंने संत रविदास के समता, भाईचारे और सामाजिक एकता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बिनोद राम, ब्रह्मदेव राम, किरण कुमारी, प्रिंस कुमार, अरविंद कुमार, इंद्रदेव दास आदि की उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने समाज के उत्थान, युवाओं की शिक्षा, सामाजिक समरसता, दहेज प्रथा, बाल विवाह तथा नशामुक्ति जैसे व...