बिजनौर, मार्च 19 -- बिजनौर/कोतवाली देहात। थाना कोतवाली देहात के ग्राम गनौरा में रविदास मंदिर का झंडा जलाने के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। बुधवार सुबह कलेक्ट्रेट पर धरना देने के लिए गांव से ट्रैक्टर-ट्रालियों से आ रहे ग्रामीणों को सूचना पर पुलिस ने किरतपुर-शादीपुर मार्ग पर ग्राम जीवनपुर के पास रोक लिया। इस दौरान पुलिस तथा ग्रामीणों के बीच काफी देर तक नोंकझोक हुई। पुलिस तथा ग्रामीणों के बीच करीब दो घंटे तक वार्ता चलती रही। बाद में पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। गौरतलब हो कि थाना कोतवाली देहात के ग्राम गनौरा में दूसरे पक्ष की छत पर रखी लकड़ियों में आग लगने से रविदास मंदिर का झंडा भी जल गया था। इसकी जानकारी मंगलवार सुबह ग्रामीणों को लगी थी जिस पर आक्रोश व्याप्त हो गया था। मामले में दूसरे पक्ष के खिलाफ रिपोर्...