बक्सर, फरवरी 1 -- सोवां गांव में रविवार को रविदास जयंती पर निकला भव्य जुलूस रविदास समाज के लोगों ने प्रतिमा के साथ गांव का किया भ्रमण कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। इलाकाई गांवों में रविवार को संत रविदास जयंती धूधाम से मनायी गई। इस अवसर पर सोवां गांव में रविदास की प्रतिमा के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। गाजे-बाजे के साथ निकला जुलूस गांव की गलियां व मुख्य सड़कों का भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल के पास पहुंचा। जुलूस में शामिल ऊँटो का काफिला देखने के लिए लोग गांव के चौक-चौराहों व छतों पर चढ़ गए थे। इस दौरान युवाओं द्वारा लगाए जा रहे संत रविदास बाबा की जय हो के नोरों से आस-पास का वातावरण गुंजायमान हो गया था। आयोजकों द्वारा पूजा स्थल के पास आज यानी, सोमवार को 'घर-घर की कहानी' नामक भोजपुरी नाटक का मंचन किया जाएगा। समिति के सदस्य रविरंजन कुमार ने कहा कि...