मुजफ्फर नगर, जनवरी 30 -- संत रविदास जयंती एवं शब-ए-बारात पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस हो गया है। डीएम व एसएसपी ने जनपद में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु आम जनमानस से पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील भी की है। डीएम उमेश मिश्र एवं एसएसपी संजय कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार की दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभागार में शांति समिति एवं धर्मगुरुओं की बैठक की हुई। डीएम ने सभी से शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहारों को मनाने की बात कही। साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/किसी भी प्रकार की आपराधिक अवंछित गतिविधियों दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन/ पुलिस प्रशासन को देने को कहा गया। उन्होंने यह भी कहा क...