वाराणसी, जुलाई 28 -- वाराणसी। संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती वर्ष को भव्य और यादगार बनाने के लिए भाजपा ने शहर के प्रमुख चौराहों पर विशेष सजावट की है। स्वागत द्वारों का निर्माण, होर्डिंग्स तथा झालर से उन्हें सजाया है। प्रमुख मार्गों और सीर गोवर्धनपुर क्षेत्र को विशेष रूप से भव्यता दी गई है। बीएचयू सिंहद्वार के समक्ष मालवीय प्रतिमा स्थल, गुरुधाम, भेलूपुर, सोनारपुरा, गौदौलिया, मैदागिन, चौक, कबीर मठ चौराहा, लहुराबीर, मलदहिया स्थित सरदार पटेल प्रतिमा स्थल, सिगरा चौराहा, साजन तिराहा, राजर्षि प्रतिमा स्थल गिलट बाजार, भोजूबीर तिराहा, सर्किट हाउस, गोलघर चौराहा, आंबेडकर चौराहा, पुलिस लाइन तिराहा, चौकाघाट चौराहा और तेलियाबाग तिराहा को भगवा और तिरंगे कपड़े से सजाया है。 यह भी पढ़ें- संत रविदास की 650 वीं जयंती भव्य तरीके से मनाएगी भाजपा : अर्जुन म...