रुद्रपुर, फरवरी 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रविदास जयंती पर रविवार को जगतपुरा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोगों ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पूरा क्षेत्र संत रविदास के जयकारों से गुंजायमान रहा। लोगों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि संत रविदास एक महान समाज सुधारक और आध्यात्मिक संत थे। जिन्होंने मध्यकालीन भारत में सामाजिक कुरीतियों और भेदभाव के विरुद्ध आवाज बुलंद की। समाज को उनके बताए हुए न्याय और समानता के रास्ते पर चलना चाहिए। इस मौक पर राम स्वरूप भारती, डीपी सुमन, डीपी सिंह, राहुल, सुरेश भारती, छोटे लाल, लक्ष्मी नारायण, आनन्द शर्मा, अजय नारायण, राजेश ग्रोवर, बंटी मक्कड़, केरू मण्डल, ललि...