रुडकी, जनवरी 31 -- बुग्गावाला। आगामी पर्व संत शिरोमणि रविदास जयंती के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थाना बुग्गावाला में शांति समिति की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बुग्गावाला के कुशल पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। बुग्गावाला थाना प्रभारी भगवान मेहर ने शनिवार को थाना परिसर में आयोजित बैठक में सीएलजी मेमर, गणमान्य नागरिक, संभ्रांत व्यक्ति, ग्राम प्रधान व शोभायात्रा के आयोजक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...