बिजनौर, फरवरी 2 -- संत गुरु रविदास की जयंती पर शनिवार को नगर के मुहल्ला चौधराना स्थित प्राचीन देवता मंदिर से एक शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ।जिसमें 35 झांकियां रही। इस मौके पर रविदास सभा नगीना के अध्यक्ष मास्टर संजय कुमार, रोहित रवि, धर्मेंद्र कुमार समस्त रविदास कमेटी आदि ने फीता काटकर शुभारंभ किया। शोभा यात्रा में शंकर पार्वती,राधा कृष्ण का नृत्य व देशभक्ति पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।बैंड बाजों पर कलाकार देश भक्ति व धार्मिक गीत गाते हुए चल रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...