मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- मोरना मे जानसठ मार्ग स्थित सतगुरु रविदास मंदिर मे शनिवार को हिन्द मजदूर किसान समिति द्वारा संत शिरोमणि रविदास महाराज की जंयती की पूर्व संध्या पर गरीब व जरूरमंदों को कम्बल वितरण किये गये। कार्यक्रम की शुरूआत संत शिरोमणि रविदास महाराज के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी। ब्लॉक अध्यक्ष पदम सिंह ने क्रांतिगुरू चन्द्रमोहन के संदेश में कहा कि आज समाज में जाति का जहर और नशा दोनों बहुत तेजी से फैल रहे हैं। जिस पर रोक लगाना बहुत जरूरी है। कभी यूजीसी के नाम पर, दलित हिन्दू के नाम इत्यादि भिन्न भिन्न तरीकों से हमें बांटा जा रहा है जिससे हम कमजोर पड़ जायें और आपस में लड़ते रहें। हमें जागना होगा इसीलिये मजदूरों किसानों फसल से पहले नस्ल बचाओ। इस अवसर पर भाजपा शुकतीर्थ मंडल अध्यक्ष अरुणपाल, पंच उपेन्द्र, ब्लॉक उपाध्यक्ष अंक...