सीवान, जनवरी 23 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड के अम्बेडकर नगर बगौरा में गुरुवार को रविदास जयंती की तैयारी को लेकर एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता जयंती समारोह के संरक्षक सुनील राम एवं संचालन मंजय राम ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। जिसमें मिथुन राम अध्यक्ष, शुभम कुमार उपाध्यक्ष, जितेंद्र राम सचिव व विकास कुमार राम कोषाध्यक्ष चुने गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रविदास जयंती 1 फरवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी। 3 फरवरी को पूरे बगौरा में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। बोर्ड परीक्षाओं के कारण लाउडस्पीकर का उपयोग न्यूनतम रखा जाएगा। बैठक में ललन राम, श्रीभगवान राम, शशिभूषण दास, राजन राम, बलिराम राम, सूरज राम, हरिशंकर राम, बलिंदर कुमार, नीतीश कुमार, शिव कुमार राम, सत्येंद्र कुमार, राकेश कुमार, अरुण कुमार, अमर कुमार, ...