हजारीबाग, फरवरी 1 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। संत रविदास जयंती के अवसर पर रविवार को हजारीबाग शहर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में गाजे बाजे के साथ जुलूस निकला गया। वही संत रविदास के मंदिर में हवन पूजन किया गया। इसके बाद गोष्ठी और सभा का आयोजन कर संत रविदास के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला गया। रविदास महासभा के तत्वावधान में हजारीबाग नगर भवन में आयोजित समारोह के उपस्थित समाज के लोगों ने संत शिरोमणि रविदास जयंती पर उनके जीवनवृत्त पर आधारित भजनों की प्रस्तुति कर शमां बांध दिया । इस मौके पर महासभा के अध्यक्ष बिनोद राम ने कहा कि समाज को अपने महापुरूषों की जयंती जरूर मनानी चाहिए इससे उनकी यादें ताजा रहती हैं। उन्होंने कहा कि रविदास केवल एक समाज के नही अपितु सभी समाज के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत थे। हमें उनके जीवन से बहुत कुछ सिखने को मिलता है। कटकमदा...