जहानाबाद, अगस्त 7 -- अरवल, निज संवाददाता। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती समारोह को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जयंती महोत्सव का पवित्र कलश भाजपा जिलाध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी को सौंपा। यह भी पढ़ें- संत रविदास जयंती पर भाजपाईयों ने लिया सामाजिक समरसता का संकल्पकलश का स्वागत धर्मेंद्र तिवारी कलश लेकर अरवल पहुंचे, जहां जिले में श्रद्धा और उत्साह के माहौल के बीच उनका स्वागत किया गया। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की जिला पदाधिकारी सुनैना कुमारी ने पवित्र कलश का विधिवत स्वागत किया। इसके बाद कलश को प्रसादी इंग्लिश स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ स्थापित किया गया। यह भी पढ़ें- Hajipur News...