रविदास कथा में मानवता को सर्वोपरि रखने का संदेश
सोनभद्र, सितम्बर 27 -- सोनभद्र,संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज स्थित स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में रविवार को रविदास कथा का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सपरिवार पहुंचकर गुरु वाणी का श्रवण किया। कथा के माध्यम से मानवता, समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। मुख्य कथावाचक महंत आचार्य भारत भूषण दास ने सद्गुरु रविदास के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास ने मानवता को सर्वोपरि रखते हुए समाज में व्याप्त भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना समाप्त करने का संदेश दिया। उनकी वाणी आज भी समाज को प्रेम, एकता और सद्भाव की राह दिखाती है। उन्होंने गुरु रविदास की वाणी एकै माटी के सभ भांडे, सभ को एको सिरजनहारा का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी मनुष्य एक ही सृष्टिकर्ता की रचना हैं। इसलिए जाति और वर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.