बेगुसराय, मई 22 -- साहेबपुरकमाल। रविदास एकता मंच के तत्वावधान में 31 मई को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित एकता सम्मेलन सह संत शिरोमणि रविदास जयंती शताब्दी कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर शुक्रवार को मंच के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया। मंच के विधानसभा अध्यक्ष मनोज दास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाबूराही, खरहट, मल्हीपुर फुलमलिक आदि का भ्रमण कर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। कहा कि सांस्कृतिक व मौलिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के समाज की एकता महत्वपूर्ण है। इससे सशक्त बनाने की आवश्यकता है। मौके पर नंददेव कुमार, अशोक कुमार, महेंद्र दास, पप्पू दास आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...