सीवान, फरवरी 18 -- सीवान। पीएमसीएच पटना के सेवानिवृत्त सर्जन व जिले के गुठनी प्रखंड के तेनुवा गांव निवासी डॉ रविंन्द्र नाथ शुक्ला को स्वास्थ्य सेवा समेत विभिन्न क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्य के लिए अखिल भारतीय सारस्वत परिषद, वाराणसी के तरफ से नवाजा जाएगा। परिषद की राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष सह महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर , राजस्थान के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने उन्हें सम्मान के लिए आमंत्रित किया है। यह पुरस्कार 23 फरवरी को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के वैदिक ज्ञान केंद्र में प्रदान किया जाएगा। ज्ञात हो कि डॉक्टर शुक्ला स्वास्थ सेवा के अलावा स्वस्थ समाज निर्माण कार्य से भी जुड़े हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.