रविंद जडेजा ने बताया गॉल टेस्ट में किस तरह की गेंदें कर रही हैं परेशान, पिच में घुमाव के कारण मिल रही सफलता
गॉल, अगस्त 18 -- अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे करने के बाद कहा कि गॉल की टर्न लेती पिच पर सबसे घातक गेंदें वे हैं जो टर्न लेने के बजाय सीधी रह जाती हैं और बल्लेबाज को टर्न के लिए तैयार होने के कारण चकमा दे देती हैं। जडेजा ने अपने साथी बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार के साथ बातचीत में बताया कि रक्षात्मक रवैया अपनाने वाले बल्लेबाजों के लिए यह पिच किस तरह मुश्किल हो गई थी और मेजबान टीम के खिलाड़ी स्वीप शॉट को दबाव से निकलने के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। जडेजा ने 'बीसीसीआई.टीवी' से कहा, ''मुझे लगा कि गेंद शुरुआत में भी घूम रही थी। इसलिए बल्लेबाज के लिए हर गेंद पर आसानी से रक्षात्मक होकर खेलना आसान नहीं था। गेंद को टर्न मिल रहा था और वह कभी नीची रह रही थी तो कभी उछलकर आ रही थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.