अमरोहा, अक्टूबर 3 -- अमरोहा के मंडी धनौरा क्षेत्र में सैलून के अंदर और सड़क पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर प्रॉपर्टी डीलर रविंद्र यादव की हत्या के मामले में गुरुवार को दो सगे भाइयों को जिला जज की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों पर 31 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। फैसला सुनाए जाने के बाद जमानत पर बाहर चल रहे दोषी मनदीप और उसके भाई रितिक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

वारदात का विवरण वारदात 10 जनवरी 2024 की सुबह मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के कुआखेड़ा गांव में हुई थी। रविंद्र यादव सुबह करीब आठ बजे गांव में फहीम के सैलून पर शेविंग करा रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। पहली गोली सैलून के अंदर मारी गई। जान बचाकर बाहर भागे रविंद्र का हमलावरों ने सड़क पर पीछा कर घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।...