फरीदाबाद, मार्च 27 -- फरीदाबाद। ऑल इंडिया रविंदर फागना अंडर-17 डे नाइट टूर्नामेंट केक वाटर फाइनल मुकाबले में रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी ने वर्षा क्रिकेट अकादमी को 3 विकेट से हराया। 40 ओवर के मुकाबले में वर्षा क्रिकेट अकादमी की टीम 36.5 में 245 रन कॉल आउट हो गई निखिल कुमार ने 100 और दीपांशु यादव ने 27 रन बनाए। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से महकार सिंह ने 4 विकेट, समीर खान और सागर ने 2-2 विकेट लिए। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 36.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाकर जीत हासिल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...