नई दिल्ली, अगस्त 17 -- भारत बनाम श्रीलंका 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में रविंद्र जडेजा ने इतिहास रच दिया है। मैच के तीसरे दिन उन्होंने अपना दूसरा विकेट लेते ही 350 विकेट टेस्ट क्रिकेट में पूरे कर लिए हैं। इस कारनामें के साथ उन्होंने दोहरी उपलब्धि हासिल की है। वे 4000 रन और 350 विकेट हासिल करने वाले दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने इयान बॉथम, कपिल देव और डेनियल विटोरी के क्लब में एंट्री मारी है। यह भी पढ़ें- आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर 1 शी यू की को हराकर तहलका मचाया, सिंधु की भी आसान जीत टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेटों के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले नंबर पर कपिल देव हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 5248 रन 31.05 की औसत के साथ बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 29.64 की औसत से कुल 434 विकेट लि...