हरिद्वार, मार्च 15 -- रवा कुटुंब के पारिवारिक मिलन समारोह में रविवार को प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समाज के लिए उल्लेखनीय काम करने वाले व्यक्तियों और प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत किया गया। भेल सेक्टर-एक स्थित सामुदायिक केंद्र भवन में रविवार को रवा राजपूत एकता एवं उत्थान समिति के पारिवारिक मिलन में देशभर से रवा राजपूत पहुंचे। बच्चों और महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। रवा राजपूत एकता एवं उत्थान समिति के सलाहकार हरिप्रकाश राजपूत ने कहा कि यह समारोह समाज की एकता और गौरव को नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस समाज से जुड़े डॉ. बीएस राजपूत और गढ़वाल विवि के पूर्व वाइस चांसलर प्रो. भीम सिंह को केंद्र सरकार विज्ञानश्री पुरस्कार से नवाज चुकी है। ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्वों की जीवनियां बच्चों के समक्ष रखी...