दरभंगा, फरवरी 22 -- दरभंगा। बीसीए द्वारा आयोजित मिथिला जोन सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के लिए दरभंगा जिला क्रिकेट संघ ने दो मैचों के लिए 17 खिलाड़ियों का चयन किया है। टीम की कमान कप्तान आयुष लोहारुका को सौंपी गई। अन्य खिलाड़ियों में त्रिपुरारी केशव, अल्तमिश अशरफ, भास्वान भारद्वाज, मयंक कुमार, मनीष कुमार, अनुराग सिंह रॉय, सचिन पांडेय, मणिकांत यादव, अंकित चौधरी, अनिकेत राज, अंकित राज, मुकेश सहनी, राजन यादव, आरव झा, कर्णेश सिंह एवं अनिकेत अमित राज शामिल हैं। सीतामढ़ी में आयोजित टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का दल शनिवार को रवाना हुआ। बताया जाता है कि 22 फरवरी को दरभंगा टीम की भिड़ंत सीतामढ़ी व 23 को मुजफ्फरपुर से होगी। इसके बाद 27 फरवरी को मधुबनी एवं 28 को शिवहर से मैच निर्धारित है। सभी मैच सीतामढ़ी जिले के जानकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.