बागेश्वर, अप्रैल 12 -- बागेश्वर,देवेंद्र पांडे। बारिश थमने के बाद जिले के जंगल धधकने लगे हैं। रविवार को बागेश्वर रेंज के रवाईंखाल के पास के जंगल में आग लग गई। हवा चलने से आग ने पूरे जंगल को चपेट में ले लिया है। रवाईखाल से सिमार तक जंगल धधक रहा है। लोगों ने वन विभाग को घटना की जानारी दी। कहा कि आग पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो पूरा जंगल खाक हो जाएगा। मालूम हो कि पिछले सप्ताह जिले में जमकर बारिश हुई। बारिश के चलते जिले के जंगल शांत रहे। शनिवार से बारिश थमी तो रविवार को जंगल एक बार फिर जलने लगे हैं। रविवार की सुबह 11 बजे से रवाईंखाल से सिमार तक लगा जंगल धधक उठा। तेज हवा ने आग में पेट्रोल का काम करना शुरू कर दिया। चीड़ का जंगल धू-धूकर जल रहा है। लोगों ने वन विभाग से जल्द आग पर काबू पाने की मांग की। इधर रेंजर केवलानंद पांडेय ने बताया कि सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.